Home Crime जयपुर में फर्जी Apple सपोर्ट सेंटर का खुलासा: USA के लोगों को भेजते थे मैसेज, 399 से 699 डॉलर तक चार्ज के नाम पर ठगी
CrimeUncategorized

जयपुर में फर्जी Apple सपोर्ट सेंटर का खुलासा: USA के लोगों को भेजते थे मैसेज, 399 से 699 डॉलर तक चार्ज के नाम पर ठगी

Share
53498B0F AB9C 4952 A629 F16A8FB21413
Share

सिरसी रोड की मंगलम ग्रैंड रेजिडेंसी में चल रहा था कॉल सेंटर; 13 लैपटॉप, 24 मोबाइल और अन्य उपकरण जब्त, 14 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। जयपुर पश्चिम पुलिस और राजस्थान साइबर क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में सिरसी रोड स्थित मंगलम ग्रैंड रेजिडेंसी के एक फ्लैट में चल रहे कथित फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया। पुलिस के मुताबिक यहां से मुख्य रूप से अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाकर Apple Customer Support और Technical Support के नाम पर साइबर ठगी की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी लैपटॉप, मोबाइल और इंटरनेट आधारित तकनीकी साधनों की मदद से संभावित अमेरिकी ग्राहकों को Apple Products और Services से जुड़े SMS और मैसेज भेजते थे। इसके बाद उनके नाम पर 399, 499 और 699 अमेरिकी डॉलर जैसे Pre-Approved Charges या अन्य शुल्क प्रोसेस किए जाने का हवाला देकर रकम की ठगी की जाती थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके से 13 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, राउटर, सिम कार्ड, चार्जर और एक्सटेंशन बोर्ड समेत अन्य उपकरण जब्त किए हैं। मामले में पुलिस थाना बिंदायका में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जांच के बाद गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, चंडीगढ़, नागालैंड और नेपाल से जुड़े बताए जा रहे कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 19 से 39 वर्ष के बीच बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच जारी है। कार्रवाई में साइबर क्राइम यूनिट पुलिस मुख्यालय, डीएसटी जयपुर पश्चिम और थाना बिंदायका पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रेंजर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर; 6 आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी-डंपर और ट्रैक्टर जब्त

प्रतापगढ़। छोटी सादड़ी क्षेत्र में रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत की मौत के मामले...

दाल-बाटी के नारे पर छा गया सन्नाटा, नितिन नवीन बोले- ‘ये राजस्थान की आवाज नहीं लग रही!’

जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: नवंबर में हो सकते हैं चुनाव, 15 नवंबर की डेडलाइन बनी अहम

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब...

SI भर्ती परीक्षा-2021 के री-एग्जाम पर फिर उठे सवाल, सेंटर के अंदर का वीडियो वायरल होने के बाद FIR

राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा-2021 के री-एग्जाम को लेकर नया विवाद सामने...