राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में बुधवार को गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में C.F.S. सेक्शन के संयुक्त रजिस्ट्रार श्री आलोक शर्मा और कॉजलिस्ट सेक्शन के सहायक रजिस्ट्रार श्संजीव कुमार जैन को दीर्घ एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं के बाद सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई।
कार्यक्रम न्यायालय परिसर स्थित सतीश चंद्र सभागार में हुआ। इस दौरान रजिस्ट्रार न्यायिक प्रवीण मिश्रा, रजिस्ट्रार वर्गीकरण जगत सिंह और प्रशांत चौधरी सहित न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में कर्मचारी अनिल स्वामी और नमन मीना का विशेष सहयोग रहा।
कोर्ट मास्टर भवानी सिंह राजपूत ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता और मिलनसार व्यवहार को याद किया। अंत में सभी ने दोनों अधिकारियों को स्वस्थ, सुखद और मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
Leave a comment