जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेन-जी युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजस्थान के अंदाज में युवाओं से कहा- “दाल-बाटी-चूरमा”, लेकिन शुरुआत में सभागार से अपेक्षित जवाब नहीं आया। नवीन ने दोबारा नारा लगाया और पूछा- “इसके आगे क्या है?” कुछ युवाओं ने जवाब दिया- “हम राजस्थान के सूरमा।” आवाज धीमी सुनाई देने पर नितिन नवीन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह राजस्थान की आवाज नहीं लग रही, कहीं युवाओं को बाहर से तो नहीं बुलाया गया। इसके बाद पूरा ऑडिटोरियम “हम राजस्थान के सूरमा” के नारे से गूंज उठा।
संवाद के दौरान नवीन ने युवाओं से राजनीति में आने की इच्छा भी पूछी। कुछ युवाओं ने हाथ उठाए तो उन्होंने कहा कि राजनीति में आने वालों की संख्या अभी कम है। उन्होंने कहा कि राजनीति देश को दिशा और नई लीडरशिप देने का माध्यम है।
नितिन नवीन ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़े बदलाव किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के साझा सपने और प्रयास से संभव होते हैं।
Leave a comment