
जयपुर नगर निगम मुख्यालय के बाहर इन दिनों व्यवस्थाओं को लेकर आमजन परेशान नजर आ रहा है। अपनी समस्याएं लेकर निगम पहुंचने वाले लोगों को धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है।

लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय नेता जनता के बीच पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता।
यही नहीं, यहां बने बस स्टैंड पर बैठने के लिए लगी कुर्सियां भी गायब हैं। ऐसे में बस का इंतजार करने वाले लोगों को काफी देर तक खड़े रहना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे बसों और यात्रियों को परेशानी होती है।
सवाल यह है कि जब नगर निगम मुख्यालय ठीक सामने है, तो आमजन की इन छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान कब दिया जाएगा?
Leave a comment