राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब का असर आज से प्रदेश में दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 सितंबर तक चक्रवाती सिस्टम के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय रहेगा। इसके चलते जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश होने की संभावना है। 27 सितंबर को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में तापमान 5 डिग्री तक गिरा है। हालांकि प्रदेश के 5 शहरों में पारा अभी भी 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
Leave a comment