
जयपुर की ऐतिहासिक विरासत के बीच कैमरे में कैद हुए खास दृश्य, फिल्मी कलाकारों की एक झलक पाने पहुंचे लोग

फिल्म का निर्देशन एजाज अहमद कर रहे हैं और निर्माण सेवन हैवन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म का बड़ा हिस्सा मुंबई में शूट हो चुका है, जबकि जयपुर शेड्यूल में कहानी के महत्वपूर्ण सीन और गीत फिल्माए जा रहे हैं।

डॉ. सक्षम बिजलानी पेशे से डॉक्टर हैं और अभिनय के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। ‘आज के शोले’ के अलावा वे डेविड रेड्डी फिल्म, ‘पिल’ वेब सीरीज के दूसरे सीजन और ‘बॉम्बे बॉन्ड्स’ वेब सीरीज में भी नजर आएंगे।
जयपुर में फिल्म की शूटिंग से स्थानीय लोगों और फिल्म प्रेमियों के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Leave a comment