Home News सरकारी अधिकारी पर जानलेवा हमला, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी गिरफ्तार
News

सरकारी अधिकारी पर जानलेवा हमला, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी गिरफ्तार

Share
E08009ee 54ad 4981 83b2 8af343f471d9
Share

जयपुर। नारायण विहार थाना पुलिस ने सरकारी अधिकारी डॉ. मदन यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रमन मटोरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर की रात करीब 8 बजे डॉ. मदन यादव कॉलोनी में अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों और सरियों से उन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ सीन रिक्रिएशन किया। इसके बाद आसपास और संदिग्धों के संभावित रास्तों पर लगे सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले गए। BTS डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि डॉ. यादव का पड़ोसी सुभाष मटोरिया से पहले विवाद और कहासुनी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुभाष के भतीजे रमन मटोरिया की भूमिका सामने आई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर डॉ. यादव की दिनचर्या और आने-जाने की जानकारी जुटाई और रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रमन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल वाहनों और हथियारों की बरामदगी तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम की भूमिका

थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीना के नेतृत्व में नारायण विहार थाना टीम ने घटनास्थल की जांच और मुख्य अनुसंधान किया। उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने अनुसंधान अधिकारी के रूप में कार्रवाई आगे बढ़ाई। जिला विशेष टीम के प्रभारी विशम्भर सहित टीम ने आरोपियों की तलाश में सहयोग किया। तकनीकी शाखा के हेड कांस्टेबल रामसिंह और लोकेश ने तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में भूमिका निभाई। साइबर सेल, डीएसटी और थाना पुलिस के अन्य जवानों ने CCTV फुटेज, संदिग्धों की गतिविधियों और संभावित आरोपियों की पहचान में सहयोग किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

अवैध कस्टडी में युवक को टॉर्चर का आरोप, दिमाग में चोट से मौत; पुलिस ही अस्पताल ले गई, झूठ छिपाने को 10 एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाए

जयपुर। जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 22...

राजस्थान पुलिस का ‘ड्रोन कवच’, आसमान से होगी अपराध पर नजर

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपराधियों पर जमीन के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी। पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश में ‘ड्रोन...

Related Articles

पंचायत चुनाव में बड़ा विवाद: विधायक पुत्र ने वोटर बनने के लिए लगाया हाईकोर्ट के आदेश का कथित फर्जी प्रिंट, नामांकन निरस्त

जयपुर/झुंझुनूं। राजस्थान के पंचायत चुनाव में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक...

जयपुर में कचरा व्यवस्था पर सवाल: 300 डिपो पर दोपहर तक नहीं उठा कचरा, जिम्मेदारी तय करने की मांग

जयपुर। दीपावली के बाद शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम...

जयपुर में कांग्रेस का धरना जारी, जीरो एफआईआर को लेकर पुलिस से टकराव

जयपुर। दिल्ली में दर्ज मामले को लेकर जयपुर में कांग्रेस का विरोध...

भांकरोटा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, आईफोन सपोर्ट के नाम पर अमेरिकियों से करोड़ों की ठगी

जयपुर। भांकरोटा इलाके में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा करते...