Home News भांकरोटा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, आईफोन सपोर्ट के नाम पर अमेरिकियों से करोड़ों की ठगी
News

भांकरोटा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, आईफोन सपोर्ट के नाम पर अमेरिकियों से करोड़ों की ठगी

Share
70F24BD8 F8E5 4A7D 84AF BBD36DD4AE01
Share

जयपुर। भांकरोटा इलाके में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी खुद को आईफोन सपोर्ट से जुड़ा बताकर अमेरिकी नागरिकों को फोन करते थे और तकनीकी समस्या दूर करने के नाम पर उनसे लाखों-करोड़ों रुपए ऐंठते थे।

पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य बैंक खातों से जुड़ी जानकारी हासिल करने के बाद विदेशी नागरिकों को निशाना बनाते थे। कॉल के दौरान उन्हें आईफोन या तकनीकी समस्या का हवाला देकर झांसे में लिया जाता और फिर अलग-अलग तरीकों से रकम ट्रांसफर करवाई जाती थी।

जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम के जरिए भी आपस में संपर्क में थे। पुलिस ने कॉल सेंटर पर कार्रवाई करते हुए वहां से कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा नेटवर्क

पुलिस के अनुसार जयपुर में इससे पहले भी अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले फर्जी कॉल सेंटर पर कार्रवाई हो चुकी है। ऐसे मामलों में आरोपी खुद को तकनीकी सहायता देने वाली कंपनी का कर्मचारी बताकर विदेशों में बैठे लोगों से संपर्क करते हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि भांकरोटा के इस कॉल सेंटर से कितने लोगों को फोन किया गया और अब तक कितनी रकम की ठगी की गई। साथ ही नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

अवैध कस्टडी में युवक को टॉर्चर का आरोप, दिमाग में चोट से मौत; पुलिस ही अस्पताल ले गई, झूठ छिपाने को 10 एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाए

जयपुर। जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 22...

राजस्थान पुलिस का ‘ड्रोन कवच’, आसमान से होगी अपराध पर नजर

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपराधियों पर जमीन के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी। पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश में ‘ड्रोन...

Related Articles

पंचायत चुनाव में बड़ा विवाद: विधायक पुत्र ने वोटर बनने के लिए लगाया हाईकोर्ट के आदेश का कथित फर्जी प्रिंट, नामांकन निरस्त

जयपुर/झुंझुनूं। राजस्थान के पंचायत चुनाव में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक...

जयपुर में कचरा व्यवस्था पर सवाल: 300 डिपो पर दोपहर तक नहीं उठा कचरा, जिम्मेदारी तय करने की मांग

जयपुर। दीपावली के बाद शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम...

जयपुर में कांग्रेस का धरना जारी, जीरो एफआईआर को लेकर पुलिस से टकराव

जयपुर। दिल्ली में दर्ज मामले को लेकर जयपुर में कांग्रेस का विरोध...

एक किमी में 6 कट, 10 मिनट में पार: गंगा-जमुना पेट्रोल पंप पर जाम ने बढ़ाई परेशानी

जयपुर। न्यू सांगानेर रोड से मानसरोवर मेट्रो स्टेशन और न्यू आतिश मार्केट...