Home Crime जयपुर में जीरो एफआईआर पर सियासत तेज, कांग्रेस का धरना खत्म; पुलिस कमिश्नर ने दिया लिखित जवाब
CrimeNews

जयपुर में जीरो एफआईआर पर सियासत तेज, कांग्रेस का धरना खत्म; पुलिस कमिश्नर ने दिया लिखित जवाब

Share
EE4A714A 04C7 4A32 9BFE 8F368D25BA92
Share

जयपुर। रितु बराला मारपीट मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर चल रहा कांग्रेस नेताओं का धरना करीब 42 घंटे बाद खत्म हो गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत पार्टी नेताओं ने पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग रखी।

बैठक के बाद पुलिस कमिश्नर की ओर से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को लिखित जवाब सौंपा गया। पुलिस का कहना है कि रितु बराला की ओर से संबंधित मामले में 13 अक्टूबर को ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और उसकी जांच जारी है। ऐसे में उसी शिकायत के आधार पर दोबारा जीरो एफआईआर दर्ज करना कानूनी रूप से उचित नहीं माना गया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की उनकी मांग पर पुलिस ने स्पष्ट कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर कांग्रेस ने कमिश्नरेट के बाहर धरना शुरू किया था।

धरने के दौरान बुधवार सुबह डोटासरा समेत कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद कमिश्नर की ओर से लिखित जवाब मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया। हालांकि कांग्रेस ने साफ किया कि यदि मामले की जांच में पुलिस अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब वे पूरे मामले को लेकर कोर्ट का रुख करेंगे। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि पहले से दर्ज एफआईआर की जांच नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

अवैध कस्टडी में युवक को टॉर्चर का आरोप, दिमाग में चोट से मौत; पुलिस ही अस्पताल ले गई, झूठ छिपाने को 10 एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाए

जयपुर। जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 22...

राजस्थान पुलिस का ‘ड्रोन कवच’, आसमान से होगी अपराध पर नजर

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपराधियों पर जमीन के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी। पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश में ‘ड्रोन...

Related Articles

पंचायत चुनाव में बड़ा विवाद: विधायक पुत्र ने वोटर बनने के लिए लगाया हाईकोर्ट के आदेश का कथित फर्जी प्रिंट, नामांकन निरस्त

जयपुर/झुंझुनूं। राजस्थान के पंचायत चुनाव में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक...

जयपुर में कचरा व्यवस्था पर सवाल: 300 डिपो पर दोपहर तक नहीं उठा कचरा, जिम्मेदारी तय करने की मांग

जयपुर। दीपावली के बाद शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम...

जयपुर में कांग्रेस का धरना जारी, जीरो एफआईआर को लेकर पुलिस से टकराव

जयपुर। दिल्ली में दर्ज मामले को लेकर जयपुर में कांग्रेस का विरोध...

भांकरोटा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, आईफोन सपोर्ट के नाम पर अमेरिकियों से करोड़ों की ठगी

जयपुर। भांकरोटा इलाके में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा करते...