जयपुर। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों की दीपावली प्रभावित होने की स्थिति बन रही है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण में 3 से 7 नवंबर तक चुनाव संबंधी प्रक्रिया चलेगी। इसी दौरान 6 नवंबर को धनतेरस और 7 नवंबर को छोटी दीपावली है।
पहले और दूसरे चरण में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। खबर के अनुसार 4 से 15 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। ऐसे में चुनाव ड्यूटी में तैनात शिक्षक-कर्मचारियों ने चुनाव कार्यक्रम में बदलाव की मांग उठाई है। उनका कहना है कि चुनाव ड्यूटी जरूरी है, लेकिन त्योहार के समय परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिलना चाहिए।
Leave a comment