आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। जयपुर समेत पूरे राजस्थान में मंदिरों को सजाया गया है और सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ नवरात्रि के धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत होगी। श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत, पूजा और आरती के जरिए मां दुर्गा की आराधना करेंगे।
वहीं शहर में गरबा और डांडिया आयोजनों को लेकर भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शाम होते ही विभिन्न स्थानों पर रंग-बिरंगे परिधानों में लोग गरबा-डांडिया करते नजर आएंगे।
नवरात्रि को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री, माता की चुनरी, फूल-माला और सजावटी सामान की खरीदारी के लिए लोग बाजारों में पहुंच रहे हैं।
Leave a comment