Home Uncategorized SI भर्ती परीक्षा-2021 के री-एग्जाम पर फिर उठे सवाल, सेंटर के अंदर का वीडियो वायरल होने के बाद FIR
Uncategorized

SI भर्ती परीक्षा-2021 के री-एग्जाम पर फिर उठे सवाल, सेंटर के अंदर का वीडियो वायरल होने के बाद FIR

Share
Share

राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा-2021 के री-एग्जाम को लेकर नया विवाद सामने आया है। 20 सितंबर को आयोजित परीक्षा के दौरान जयपुर के एक सेंटर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में परीक्षा कक्ष का व्हाइट बोर्ड, प्रश्नपत्र और OMR शीट मोबाइल से रिकॉर्ड किए जाने की बात सामने आई है।

वीडियो सामने आने के बाद RPSC के एक अधिकारी ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। अजमेर के सिविल लाइंस थाने में दी गई शिकायत के आधार पर जयपुर के महेश नगर थाने में FIR दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, शिकायत में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक अभ्यर्थी के नाम से परीक्षा केंद्र का वीडियो पोस्ट किया गया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद रिकॉर्डिंग कैसे हुई, इसे लेकर जांच की जा रही है।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि वीडियो SI परीक्षा का नहीं, बल्कि RAS परीक्षा के मॉक टेस्ट का हो सकता है। मामले की जांच जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दाल-बाटी के नारे पर छा गया सन्नाटा, नितिन नवीन बोले- ‘ये राजस्थान की आवाज नहीं लग रही!’

जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: नवंबर में हो सकते हैं चुनाव, 15 नवंबर की डेडलाइन बनी अहम

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब...

RCA चुनाव में सियासी परिवारों की दस्तक, 5 नेताओं के बेटों ने अलग-अलग पदों पर ठोकी दावेदारी

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी RCA के चुनाव इस बार राजनीतिक परिवारों से...

जयपुर निगम को मिली पहली महिला डिप्टी मेयर, भाजपा की सरोज कंवर ने दर्ज की जीत

जयपुर नगर निगम को पहली बार महिला डिप्टी मेयर मिली है। भाजपा...