Home Uncategorized RCA चुनाव में सियासी परिवारों की दस्तक, 5 नेताओं के बेटों ने अलग-अलग पदों पर ठोकी दावेदारी
Uncategorized

RCA चुनाव में सियासी परिवारों की दस्तक, 5 नेताओं के बेटों ने अलग-अलग पदों पर ठोकी दावेदारी

Share
Share

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी RCA के चुनाव इस बार राजनीतिक परिवारों से जुड़े चेहरों की एंट्री के कारण चर्चा में हैं। चुनावी मैदान में प्रदेश के मौजूदा और पूर्व मंत्रियों के साथ भाजपा से जुड़े नेताओं के बेटे अलग-अलग पदों के लिए सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इसी पद पर पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने भी दावेदारी पेश की है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है।

वहीं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी ने कोषाध्यक्ष और भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव ने सचिव व उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

RCA चुनाव में फिलहाल तीन प्रमुख गुट आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। तीसरे गुट की ओर से बृजकिशोर शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा है। धनंजय सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से कोई सूचना नहीं मिलने के कारण उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है। इससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दाल-बाटी के नारे पर छा गया सन्नाटा, नितिन नवीन बोले- ‘ये राजस्थान की आवाज नहीं लग रही!’

जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: नवंबर में हो सकते हैं चुनाव, 15 नवंबर की डेडलाइन बनी अहम

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब...

SI भर्ती परीक्षा-2021 के री-एग्जाम पर फिर उठे सवाल, सेंटर के अंदर का वीडियो वायरल होने के बाद FIR

राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा-2021 के री-एग्जाम को लेकर नया विवाद सामने...

जयपुर निगम को मिली पहली महिला डिप्टी मेयर, भाजपा की सरोज कंवर ने दर्ज की जीत

जयपुर नगर निगम को पहली बार महिला डिप्टी मेयर मिली है। भाजपा...