राजस्थान ACB ने रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एक कथित दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी सज्जन कुमार पर आरोप है कि वह SOG के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी के नाम पर 2 करोड़ रुपये की रिश्वत ले रहा था। मामला एक मुकदमे में मदद करने के बदले रकम मांगने से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सत्यापन कराया और इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई की। एसीबी सीआई डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में टीम ने सज्जन कुमार को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद एसीबी ने मामले से जुड़े तथ्यों और लेन-देन की कड़ियों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण में SOG के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Leave a comment