Home Education दाल-बाटी के नारे पर छा गया सन्नाटा, नितिन नवीन बोले- ‘ये राजस्थान की आवाज नहीं लग रही!’
EducationLifestyle

दाल-बाटी के नारे पर छा गया सन्नाटा, नितिन नवीन बोले- ‘ये राजस्थान की आवाज नहीं लग रही!’

Share
Share

जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेन-जी युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजस्थान के अंदाज में युवाओं से कहा- “दाल-बाटी-चूरमा”, लेकिन शुरुआत में सभागार से अपेक्षित जवाब नहीं आया। नवीन ने दोबारा नारा लगाया और पूछा- “इसके आगे क्या है?” कुछ युवाओं ने जवाब दिया- “हम राजस्थान के सूरमा।” आवाज धीमी सुनाई देने पर नितिन नवीन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह राजस्थान की आवाज नहीं लग रही, कहीं युवाओं को बाहर से तो नहीं बुलाया गया। इसके बाद पूरा ऑडिटोरियम “हम राजस्थान के सूरमा” के नारे से गूंज उठा।

संवाद के दौरान नवीन ने युवाओं से राजनीति में आने की इच्छा भी पूछी। कुछ युवाओं ने हाथ उठाए तो उन्होंने कहा कि राजनीति में आने वालों की संख्या अभी कम है। उन्होंने कहा कि राजनीति देश को दिशा और नई लीडरशिप देने का माध्यम है।

नितिन नवीन ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़े बदलाव किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के साझा सपने और प्रयास से संभव होते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

न्यू सांगानेर रोड पर JDA की डिमार्केशन से गरमाया माहौल

लाल निशान लगाने पहुंची टीम का विरोध, सड़क पर जुटे लोग; पुलिस...

नगर निगम के सामने ही जनता बेहाल, धूप में खड़े रहने को मजबूर लोग

जयपुर नगर निगम मुख्यालय के बाहर इन दिनों व्यवस्थाओं को लेकर आमजन...

गटर खोदने वाले पिता का बेटा बना IPS, लालटेन में पढ़कर शरण कांबले ने रचा सफलता का इतिहास

महाराष्ट्र के सोलापुर से निकलकर राजस्थान पुलिस तक पहुंचे IPS शरण कांबले...

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज! 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40° पार पहुंचा पारा

राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की...