बीजेपी के सुनील कोठारी जयपुर नगर निगम के नए मेयर बन गए हैं। मेयर चुनाव में कोठारी को 89 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की सुनीता मावर को 60 वोट मिले। कोठारी को पार्टी के पार्षदों के अलावा 11 अन्य वोट भी मिले, जिसके साथ उन्होंने बहुमत का आंकड़ा पार किया।
जीत के बाद News In Phone से बातचीत में सुनील कोठारी ने कहा कि जयपुर की जनता का जीवन सरल बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शहर की ऐतिहासिक विरासत और परंपराओं को साथ लेकर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजबूत विपक्ष शहर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा और सभी मिलकर जयपुर के विकास के लिए काम करेंगे।
कोठारी ने कहा कि वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन लक्ष्य जयपुर का विकास होना चाहिए। परकोटे की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित रखने और शहर में स्वच्छता को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया जाएगा।
Leave a comment