Home News जयपुर निगम को मिली पहली महिला डिप्टी मेयर, भाजपा की सरोज कंवर ने दर्ज की जीत
News

जयपुर निगम को मिली पहली महिला डिप्टी मेयर, भाजपा की सरोज कंवर ने दर्ज की जीत

Share
Share

जयपुर नगर निगम को पहली बार महिला डिप्टी मेयर मिली है। भाजपा की सरोज कंवर ने डिप्टी मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस के सलमान मंसूरी को हराकर यह पद हासिल किया। चुनाव में कुल 149 पार्षदों ने मतदान किया। कांग्रेस पार्षद वंदिता शर्मा पैर में चोट के चलते वोट डालने नहीं पहुंच सकीं।

मतगणना के बाद सरोज कंवर को 89 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सलमान मंसूरी के पक्ष में 58 वोट पड़े। एक मत नोटा में गया और एक वोट अमान्य घोषित किया गया।

सरोज कंवर पहली बार पार्षद का चुनाव जीतकर सीधे डिप्टी मेयर पद तक पहुंची हैं। उन्हें भाजपा ने पहली बार पार्षद का टिकट दिया था। सरोज कंवर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी हैं। रणजीत सिंह रावणा राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। भाजपा ने पहली बार सरोज कंवर को चुनावी मैदान में उतारा था और जीत के बाद उन्होंने जयपुर नगर निगम के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

अवैध कस्टडी में युवक को टॉर्चर का आरोप, दिमाग में चोट से मौत; पुलिस ही अस्पताल ले गई, झूठ छिपाने को 10 एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाए

जयपुर। जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 22...

राजस्थान पुलिस का ‘ड्रोन कवच’, आसमान से होगी अपराध पर नजर

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपराधियों पर जमीन के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी। पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश में ‘ड्रोन...

Related Articles

पंचायत चुनाव में बड़ा विवाद: विधायक पुत्र ने वोटर बनने के लिए लगाया हाईकोर्ट के आदेश का कथित फर्जी प्रिंट, नामांकन निरस्त

जयपुर/झुंझुनूं। राजस्थान के पंचायत चुनाव में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक...

जयपुर में कचरा व्यवस्था पर सवाल: 300 डिपो पर दोपहर तक नहीं उठा कचरा, जिम्मेदारी तय करने की मांग

जयपुर। दीपावली के बाद शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम...

जयपुर में कांग्रेस का धरना जारी, जीरो एफआईआर को लेकर पुलिस से टकराव

जयपुर। दिल्ली में दर्ज मामले को लेकर जयपुर में कांग्रेस का विरोध...

भांकरोटा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, आईफोन सपोर्ट के नाम पर अमेरिकियों से करोड़ों की ठगी

जयपुर। भांकरोटा इलाके में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा करते...