जयपुर में खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर होटल मालिक पर रौब झाड़ने वाले युवक की पोल खुल गई। आरोपी मिठाई लेने होटल पहुंचा और खुद को फूड इंस्पेक्टर बताते हुए मिठाई के दाम कम कराने की कोशिश की। उसके बोलने के तरीके और बातचीत पर होटल मालिक को शक हुआ। पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची टीम ने युवक से पूछताछ की। पहचान योगेश कुमार (33), निवासी महेंद्रगढ़, हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
Leave a comment