जयपुर। वार्ड नंबर 16 से नवनिर्वाचित पार्षद महेश कुमार सांघी का कृष्णा कॉलोनी, नया खेड़ा स्थित मानव कल्याण ज्योतिष केन्द्र में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल और भारतीय जनता पार्टी कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में आचार्य पंडित सत्यनारायण, पार्थ शर्मा, गोविंद झालानी, अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद नाटाणी, सुरेश जैन, श्याम सोखिया, रामरतन, यादव जी सहित कॉलोनीवासी मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पार्षद को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के लिए सफलता की कामना की।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। आयोजकों ने कहा कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि के सम्मान का उद्देश्य उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए प्रोत्साहित करना और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
Leave a comment