Home Crime जयपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पीहर जाते समय हुआ हादसा
Crime

जयपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पीहर जाते समय हुआ हादसा

Share
8AFA7D4B 4CF5 43D5 9AF6 43B2740559BE
Share

जयपुर। जयपुर के २२ गोदाम स्थित एलिवेटेड रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए इसी रूट से गुजर रही एंबुलेंस की मदद से एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान पूजा शर्मा (३८) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूजा शर्मा स्कूटी से श्याम नगर स्थित अपने घर से ब्रह्मपुरी स्थित पीहर जा रही थीं। इसी दौरान २२ गोदाम एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद चालक फरार

टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

बताया गया है कि पूजा शर्मा के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

अवैध कस्टडी में युवक को टॉर्चर का आरोप, दिमाग में चोट से मौत; पुलिस ही अस्पताल ले गई, झूठ छिपाने को 10 एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाए

जयपुर। जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 22...

राजस्थान पुलिस का ‘ड्रोन कवच’, आसमान से होगी अपराध पर नजर

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपराधियों पर जमीन के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी। पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश में ‘ड्रोन...

Related Articles

सांगानेर में युवक का अपहरण कर मारपीट, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप

जयपुर। सांगानेर इलाके में एक युवक के साथ मारपीट और कथित अपहरण...

जयपुर में जीरो एफआईआर पर सियासत तेज, कांग्रेस का धरना खत्म; पुलिस कमिश्नर ने दिया लिखित जवाब

जयपुर। रितु बराला मारपीट मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की मांग...

जयपुर सिटी बसों की पेनल्टी में ‘डील’ का आरोप, एक पर्ची पर हिसाब और फिर वसूली

जयपुर। जयपुर की सिटी बसों में नियमों की अनदेखी पर लगने वाली...

भरतपुर में मचा बवाल: 85 से ज्यादा हमलावर फूटेज में दिखे, हाथों में धारदार हथियार; 5 गिरफ्तार

भरतपुर। भरतपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप...