जयपुर। सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आमजन की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है। यातायात नियमों की पालना और जिम्मेदार सड़क व्यवहार से ही सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाई जा सकती है। यह बात डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने सोमवार को एमएनआईटी जयपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में कही।
उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में एडीजी ट्रैफिक डॉ. बी.एल. मीणा ने यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने पर जोर दिया। कार्यशाला में प्रदेश के 26 से अधिक पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
किन मुद्दों पर हुआ मंथन
यातायात प्रबंधन और विनियमन
इंटरसेक्शन एवं कॉरिडोर मैनेजमेंट
ट्रैफिक कंट्रोल डिवाइस
पैदल यात्रियों की सुरक्षा
अतिक्रमण प्रबंधन
सड़क सुरक्षा ऑडिट
तकनीक आधारित प्रवर्तन
दुर्घटना प्रबंधन
आपातकालीन यातायात प्रबंधन
ट्रैफिक डेटा विश्लेषण और सिमुलेशन
Leave a comment