Home News विश्वेंद्र सिंह के पोस्ट से कांग्रेस में हलचल, बोले- उसूलों से समझौता नहीं करूंगा; पार्टी छोड़ने के संकेतों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
News

विश्वेंद्र सिंह के पोस्ट से कांग्रेस में हलचल, बोले- उसूलों से समझौता नहीं करूंगा; पार्टी छोड़ने के संकेतों ने बढ़ाई सियासी चर्चा

Share
IMG
Share

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर कांग्रेस के भीतर की खींचतान चर्चा में है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भरतपुर राजघराने से जुड़े नेता विश्वेंद्र सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। कांग्रेस से उनके निष्कासन की चर्चाओं के बीच सामने आए इस पोस्ट में उन्होंने पार्टी की मौजूदा कार्यशैली और कुछ नेताओं के बयानों पर खुलकर नाराजगी जताई है।

विश्वेंद्र सिंह ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा अपने इष्ट गिरिराज महाराज और अपनी अंतरात्मा की आवाज को प्राथमिकता दी है। उन्होंने हाल में कुछ नेताओं की ओर से दिए गए बयानों को अनर्गल बताते हुए कहा कि इससे उनके समर्थकों में भी नाराजगी है और वह स्वयं भी भीतर से दुखी और व्यथित हैं।

पोस्ट में विश्वेंद्र सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि जिस पार्टी के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित किया, उसी पार्टी में अगर उनकी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का ऐसा परिणाम मिलता है तो यह उनके लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने हमेशा मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जिया है और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस संकेत की हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा कि संभव है कि अब वह पार्टी की गलत रीति-नीति के साथ कदमताल नहीं कर पाएं। उनके इस बयान को कांग्रेस से दूरी बनाने की संभावित भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा नहीं की है।

विश्वेंद्र सिंह की पोस्ट ऐसे समय आई है, जब उनके खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई किए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। इसी वजह से उनके बयान को राजस्थान कांग्रेस के भीतर चल रहे मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।

दूसरी ओर, कांग्रेस के भरतपुर जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा ने विश्वेंद्र सिंह के इस्तीफा देने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्हें इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

ऐसे में विश्वेंद्र सिंह का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। फिलहाल उनकी फेसबुक पोस्ट ने कांग्रेस के भीतर और राजस्थान की सियासत में चर्चा जरूर तेज कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

अवैध कस्टडी में युवक को टॉर्चर का आरोप, दिमाग में चोट से मौत; पुलिस ही अस्पताल ले गई, झूठ छिपाने को 10 एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाए

जयपुर। जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 22...

राजस्थान पुलिस का ‘ड्रोन कवच’, आसमान से होगी अपराध पर नजर

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपराधियों पर जमीन के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी। पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश में ‘ड्रोन...

Related Articles

पंचायत चुनाव में बड़ा विवाद: विधायक पुत्र ने वोटर बनने के लिए लगाया हाईकोर्ट के आदेश का कथित फर्जी प्रिंट, नामांकन निरस्त

जयपुर/झुंझुनूं। राजस्थान के पंचायत चुनाव में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक...

जयपुर में कचरा व्यवस्था पर सवाल: 300 डिपो पर दोपहर तक नहीं उठा कचरा, जिम्मेदारी तय करने की मांग

जयपुर। दीपावली के बाद शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम...

जयपुर में कांग्रेस का धरना जारी, जीरो एफआईआर को लेकर पुलिस से टकराव

जयपुर। दिल्ली में दर्ज मामले को लेकर जयपुर में कांग्रेस का विरोध...

भांकरोटा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, आईफोन सपोर्ट के नाम पर अमेरिकियों से करोड़ों की ठगी

जयपुर। भांकरोटा इलाके में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा करते...