Home Education दाल-बाटी के नारे पर छा गया सन्नाटा, नितिन नवीन बोले- ‘ये राजस्थान की आवाज नहीं लग रही!’
EducationLifestyle

दाल-बाटी के नारे पर छा गया सन्नाटा, नितिन नवीन बोले- ‘ये राजस्थान की आवाज नहीं लग रही!’

Share
Share

जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेन-जी युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजस्थान के अंदाज में युवाओं से कहा- “दाल-बाटी-चूरमा”, लेकिन शुरुआत में सभागार से अपेक्षित जवाब नहीं आया। नवीन ने दोबारा नारा लगाया और पूछा- “इसके आगे क्या है?” कुछ युवाओं ने जवाब दिया- “हम राजस्थान के सूरमा।” आवाज धीमी सुनाई देने पर नितिन नवीन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह राजस्थान की आवाज नहीं लग रही, कहीं युवाओं को बाहर से तो नहीं बुलाया गया। इसके बाद पूरा ऑडिटोरियम “हम राजस्थान के सूरमा” के नारे से गूंज उठा।

संवाद के दौरान नवीन ने युवाओं से राजनीति में आने की इच्छा भी पूछी। कुछ युवाओं ने हाथ उठाए तो उन्होंने कहा कि राजनीति में आने वालों की संख्या अभी कम है। उन्होंने कहा कि राजनीति देश को दिशा और नई लीडरशिप देने का माध्यम है।

नितिन नवीन ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़े बदलाव किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के साझा सपने और प्रयास से संभव होते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

अवैध कस्टडी में युवक को टॉर्चर का आरोप, दिमाग में चोट से मौत; पुलिस ही अस्पताल ले गई, झूठ छिपाने को 10 एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाए

जयपुर। जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 22...

राजस्थान पुलिस का ‘ड्रोन कवच’, आसमान से होगी अपराध पर नजर

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपराधियों पर जमीन के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी। पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश में ‘ड्रोन...

Related Articles

8-10 हजार में किराए पर लेते थे बैंक खाते, 18.5 करोड़ की साइबर ठगी; 20 गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर...

राजस्थान में साइबर ठगी का बड़ा आंकड़ा, 9 महीने में 1.48 लाख से ज्यादा लोग बने शिकार

जयपुर। राजस्थान में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट...

4 साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं, फिर भी सरकारी कॉलेजों ने वसूले 22 करोड़ से ज्यादा!

जयपुर। राजस्थान में पिछले चार साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं,...

राजस्थान यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन का चौथा साल शुरू, रिसर्च के साथ मिलेगी डिग्री

राजस्थान यूनिवर्सिटी में नई शिक्षा व्यवस्था के तहत ग्रेजुएशन के चौथे साल...