
जयपुर की Poornima University में आज, 3 अक्टूबर 2026 को मोटरस्पोर्ट्स और सुपरबाइक्स का रोमांच देखने को मिलेगा। Jaipur Superbikes Family की ओर से Red Bull India के साथ मिलकर खास Convoy और Motorcycle Meet का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा।
इस खास आयोजन में Red Bull का F1 Static Car, Red Bull Mini Cooper और Red Bull Juggernaut आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही शहर के सुपरबाइक राइडर्स भी अपनी शानदार बाइक्स के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आयोजन के दौरान बाइक प्रेमियों को Red Bull के इन खास वाहनों के साथ फोटो खिंचवाने और कंटेंट बनाने का मौका मिलेगा। वहीं, सुपरबाइक डिस्प्ले के जरिए अलग-अलग शानदार मोटरसाइकिलों को भी करीब से देखने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में फोटोग्राफी, कंटेंट क्रिएशन और बाइकिंग कम्युनिटी के बीच इंटरैक्शन भी होगा। जयपुर के बाइक और मोटरस्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए यह आयोजन खास आकर्षण रहने वाला है।
Leave a comment