Home Lifestyle नगर निगम के सामने ही जनता बेहाल, धूप में खड़े रहने को मजबूर लोग
Lifestyle

नगर निगम के सामने ही जनता बेहाल, धूप में खड़े रहने को मजबूर लोग

Share
Share

जयपुर नगर निगम मुख्यालय के बाहर इन दिनों व्यवस्थाओं को लेकर आमजन परेशान नजर आ रहा है। अपनी समस्याएं लेकर निगम पहुंचने वाले लोगों को धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है।

लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय नेता जनता के बीच पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता।

यही नहीं, यहां बने बस स्टैंड पर बैठने के लिए लगी कुर्सियां भी गायब हैं। ऐसे में बस का इंतजार करने वाले लोगों को काफी देर तक खड़े रहना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे बसों और यात्रियों को परेशानी होती है।

सवाल यह है कि जब नगर निगम मुख्यालय ठीक सामने है, तो आमजन की इन छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान कब दिया जाएगा?

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

अवैध कस्टडी में युवक को टॉर्चर का आरोप, दिमाग में चोट से मौत; पुलिस ही अस्पताल ले गई, झूठ छिपाने को 10 एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाए

जयपुर। जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 22...

राजस्थान पुलिस का ‘ड्रोन कवच’, आसमान से होगी अपराध पर नजर

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपराधियों पर जमीन के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी। पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश में ‘ड्रोन...

Related Articles

राजस्थान में साइबर ठगी का बड़ा आंकड़ा, 9 महीने में 1.48 लाख से ज्यादा लोग बने शिकार

जयपुर। राजस्थान में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट...

राजस्थान यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन का चौथा साल शुरू, रिसर्च के साथ मिलेगी डिग्री

राजस्थान यूनिवर्सिटी में नई शिक्षा व्यवस्था के तहत ग्रेजुएशन के चौथे साल...

गोल्ड जीतकर हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, अब खिलाड़ी के तौर पर जारी रहेगा सफर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को अलविदा...