जयपुर में आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जनपक्ष 2.0 का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में किया जा रहा है। डॉ. सहदेव चौधरी फाउंडेशन की पहल जनपक्ष की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी।
जनपक्ष 2.0 को देश के पहले MoJo यानी मोबाइल जर्नलिज्म Funding Program के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसके तहत चयनित उभरते पत्रकारों और स्टोरीटेलर्स के लिए कुल 21 लाख रुपए की फंडिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में राजस्थान के 50 से अधिक MoJo ब्रांड्स और मोबाइल पत्रकारिता से जुड़े क्रिएटर्स शामिल होंगे। इस दौरान Meet & Greet और Networking Round आयोजित किया जाएगा, जिसमें पत्रकार और डिजिटल स्टोरीटेलर्स अपने अनुभव साझा करेंगे।
गांधी जयंती के मौके पर राजवीर सिंह चिल्कोई गांधी और पत्रकारिता के संबंध पर विशेष संवाद करेंगे। इसके साथ ही Mobile Journalism Workshop में मोबाइल से रिपोर्टिंग, वीडियो स्टोरीटेलिंग और डिजिटल कंटेंट तैयार करने की तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
जनपक्ष ने देशभर के MoJo पत्रकारों, स्वतंत्र पत्रकारों और डिजिटल क्रिएटर्स से इस पहल को सोशल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।
Leave a comment