नई दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई है। एहतियात के तौर पर राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला किया गया है।
इसके अलावा दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर समेत प्रमुख इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीजेपी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की सूचना दी गई थी। इस बीच संगठन के सह-संयोजक सौरभ दास ने सरकार पर डरने का आरोप लगाया है।
Leave a comment