Home Crime राजस्थान पुलिस का ‘ड्रोन कवच’, आसमान से होगी अपराध पर नजर
CrimeEvent

राजस्थान पुलिस का ‘ड्रोन कवच’, आसमान से होगी अपराध पर नजर

Share
58B0F508 6691 4BE8 B557 3994EA3AC8F1
Share

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपराधियों पर जमीन के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी। पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश में ‘ड्रोन कवच’ तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में 17 पुलिसकर्मियों को ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है, जबकि 24 एप्लीकेशंस का रोडमैप तैयार किया गया है।

पुलिसकर्मियों को करीब 3 सप्ताह की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद ड्रोन के जरिए अपराध नियंत्रण, निगरानी और ऑपरेशन में मदद ली जाएगी। पुलिसकर्मी ड्रोन उड़ाने के साथ उसकी तकनीकी देखभाल और ऑपरेशन से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभालेंगे।

अपराध नियंत्रण में बढ़ेगी तकनीक की भूमिका

ड्रोन का इस्तेमाल संवेदनशील इलाकों की निगरानी, भीड़ प्रबंधन, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और पुलिस ऑपरेशन के दौरान किया जा सकेगा। इससे पुलिस को ऐसे इलाकों की निगरानी में मदद मिलेगी, जहां पारंपरिक तरीके से पहुंचना मुश्किल होता है।

राजस्थान पुलिस का यह कदम आने वाले समय में टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

अवैध कस्टडी में युवक को टॉर्चर का आरोप, दिमाग में चोट से मौत; पुलिस ही अस्पताल ले गई, झूठ छिपाने को 10 एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाए

जयपुर। जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 22...

राजस्थान पुलिस का ‘ड्रोन कवच’, आसमान से होगी अपराध पर नजर

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपराधियों पर जमीन के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी। पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश में ‘ड्रोन...

Related Articles

सांगानेर में युवक का अपहरण कर मारपीट, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप

जयपुर। सांगानेर इलाके में एक युवक के साथ मारपीट और कथित अपहरण...

जयपुर में जीरो एफआईआर पर सियासत तेज, कांग्रेस का धरना खत्म; पुलिस कमिश्नर ने दिया लिखित जवाब

जयपुर। रितु बराला मारपीट मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की मांग...

जयपुर सिटी बसों की पेनल्टी में ‘डील’ का आरोप, एक पर्ची पर हिसाब और फिर वसूली

जयपुर। जयपुर की सिटी बसों में नियमों की अनदेखी पर लगने वाली...

भरतपुर में मचा बवाल: 85 से ज्यादा हमलावर फूटेज में दिखे, हाथों में धारदार हथियार; 5 गिरफ्तार

भरतपुर। भरतपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप...