जयपुर। एमजेआरपी यूनिवर्सिटी की ओर से विद्यार्थियों के लिए यूथ वाइब्रेंस 2026 – फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन 7 और 8 अक्टूबर को किया जाएगा। सोडाला स्थित एमजेआरपी इंस्टीट्यूशंस में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में फ्रेशर्स के साथ ओरिएंटेशन और संगीत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम में सा रे गा मा पा फेम कृति शर्मा, डीजे सिंक एक्स ऑडियोबॉट और रे रोज़र अपनी लाइव प्रस्तुतियों से युवाओं का मनोरंजन करेंगे। कृति शर्मा और डीजे सिंक एक्स ऑडियोबॉट 7 अक्टूबर को प्रस्तुति देंगे, जबकि रे रोज़र 8 अक्टूबर की शाम 6 बजे लाइव परफॉर्म करेंगे। आयोजन को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Leave a comment