Home Event महापौर सुनील कोठारी ने रात 10:30 बजे किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, खुद थामी झाड़ू
Event

महापौर सुनील कोठारी ने रात 10:30 बजे किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, खुद थामी झाड़ू

Share
B75103ff 923b 4852 905a 95a1ce298e89
Share

जयपुर। नगर निगम जयपुर महापौर सुनील कोठारी ने गुरुवार रात करीब 10:30 बजे शहर की रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। महापौर ने सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से बड़ी चौपड़ तक पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जौहरी बाजार और बड़ी चौपड़ सहित रास्ते में कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को तत्काल सफाई करवाने के निर्देश दिए। महापौर ने खुद भी सफाई व्यवस्था की कमान संभाली और हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की।

इस दौरान स्थानीय पार्षदों के साथ सांसद मंजू शर्मा भी मौजूद रहीं। महापौर ने बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सड़क और फुटपाथ पर लगे अवैध होर्डिंग और अवैध केबलों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध होर्डिंग और केबल हटाने के निर्देश दिए।

महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि अवैध होर्डिंग, अवैध केबल, गंदगी और अन्य अव्यवस्थाओं से शहर की छवि खराब होती है। जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने और लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

अवैध कस्टडी में युवक को टॉर्चर का आरोप, दिमाग में चोट से मौत; पुलिस ही अस्पताल ले गई, झूठ छिपाने को 10 एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाए

जयपुर। जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 22...

राजस्थान पुलिस का ‘ड्रोन कवच’, आसमान से होगी अपराध पर नजर

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपराधियों पर जमीन के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी। पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश में ‘ड्रोन...

Related Articles

कानून-व्यवस्था बिगड़ी तो नप गए 3 एएसपी, 4 डिप्टी और 2 एसएचओ

जयपुर। राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री की सख्ती का असर अब...

आज से 5 दिन जयपुर में अभिव्यक्ति गरबा नव-रात्रि, आरती से होगी शुरुआत

जयपुर। शहर में गरबा प्रेमियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा...

NEET-MDS 2026 की कटऑफ घटी, संशोधित परिणाम के बाद फिर शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

जयपुर। नीट-एमडीएस 2026 की कटऑफ कम किए जाने के बाद अब अभ्यर्थियों...

दशहरा मैदान में रावण दहन पर विवाद, डांडिया कार्यक्रम को अनुमति देने पर व्यापारियों में नाराजगी

जयपुर। प्रताप नगर सेक्टर-8 के दशहरा मैदान में रावण दहन और डांडिया...