Home Business राजस्थान हाईकोर्ट ने बदले संरक्षक जजों के प्रभार, 37 न्यायाधीशों को नए जिलों की जिम्मेदारी
Business

राजस्थान हाईकोर्ट ने बदले संरक्षक जजों के प्रभार, 37 न्यायाधीशों को नए जिलों की जिम्मेदारी

Share
Share

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायिक जिलों की निगरानी व्यवस्था में बदलाव किया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल के निर्देश पर 37 न्यायाधीशों को अलग-अलग न्यायिक जिलों का संरक्षक जज नियुक्त किया गया है। नए आदेश के साथ पहले जारी किए गए प्रभार संबंधी आदेशों को समाप्त कर दिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत संरक्षक न्यायाधीशों को अपने-अपने जिलों में न्यायिक कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े मामलों की निगरानी करनी होगी। किसी न्यायिक जिले के दौरे पर जाने से पहले संबंधित जज को मुख्य न्यायाधीश को इसकी जानकारी देनी होगी। साथ ही दौरे का कार्यक्रम इस तरह निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अदालतों के नियमित कामकाज पर असर न पड़े।

नए प्रभार में कई न्यायाधीशों को एक से अधिक जिलों की जिम्मेदारी भी दी गई है। जस्टिस विनीत कुमार माथुर को जोधपुर महानगर और उदयपुर का संरक्षक बनाया गया है। जस्टिस इंद्रजीत सिंह को जयपुर महानगर प्रथम और जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल को जयपुर महानगर द्वितीय का प्रभार मिला है।

इसी तरह जस्टिस अरुण मोंगा को भीलवाड़ा और प्रतापगढ़, जस्टिस मुन्नुरी लक्ष्मण को गंगानगर और बालोतरा, जस्टिस फरजंद अली को बीकानेर और डूंगरपुर तथा जस्टिस सुदेश बंसल कोटा के संरक्षक न्यायाधीश होंगे। जस्टिस अनूप कुमार ढंढ को अजमेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य जिलों में भी नए प्रभार तय किए गए हैं। जस्टिस समीर जैन को जयपुर जिला, जस्टिस शुभा मेहता को सीकर, जस्टिस गणेश राम मीणा को झुंझुनूं, जस्टिस अनिल कुमार उपमन को दौसा और जस्टिस अशोक कुमार जैन को टोंक का प्रभार दिया गया है।

जस्टिस रेखा बोराना को चित्तौड़गढ़ और जैसलमेर, जस्टिस कुलदीप माथुर को पाली और फलोदी, जस्टिस नूपुर भाटी को हनुमानगढ़ और सलूंबर तथा जस्टिस प्रवीण भटनागर को झालावाड़ की जिम्मेदारी मिली है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

अवैध कस्टडी में युवक को टॉर्चर का आरोप, दिमाग में चोट से मौत; पुलिस ही अस्पताल ले गई, झूठ छिपाने को 10 एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाए

जयपुर। जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 22...

राजस्थान पुलिस का ‘ड्रोन कवच’, आसमान से होगी अपराध पर नजर

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपराधियों पर जमीन के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी। पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश में ‘ड्रोन...

Related Articles

कानून-व्यवस्था बिगड़ी तो नप गए 3 एएसपी, 4 डिप्टी और 2 एसएचओ

जयपुर। राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री की सख्ती का असर अब...

जयपुर में मैकेनाइज्ड सफाई पर सवाल, 5 कंपनियों के जरिए ₹50 लाख खर्च के बाद भी सड़कों पर धूल

जयपुर में सड़कों की मैकेनाइज्ड सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए...

इंडिगो की उड़ानें हुईं महंगी, टिकट पर ₹1,300 तक बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। इंडिगो ने...